उत्तर प्रदेश संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ ने महिलाओं का किया सम्मान

कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं के सम्मान में जलकल विभाग मुख्यालय परिसर में संघ कार्यालय में महिलाओं को फूल माला,मिष्ठान एवं जलपान कराकर सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश मंत्री दिलावर अली, जलकल कार्यकारी अध्यक्ष , सुनील सुमन अन्य साथी गण उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ द्वारा। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से  पूनम यादव, किरन मुख्यालय चपरासी,  हेमलता, ज्योति पांडे, स्नेहा, लिपिक संवर्ग मुख्याल,  सुनीता चपरासी वर्कशॉप, दुर्गी सफाई कर्मचारी महाप्रबंधक , आवास, देववति, बेलदार पंप हाउस,  प्रेमा बेलदार सचिव आवास को फूल माला एवं मिष्ठान तथा जलपान कराकर सभी का सम्मान किया गया।