वात्सल्य वेलफेयर सोसाइटी ने विश्व महिला दिवस पर चौकी प्रभारी को किया सम्मानित

कानपुर। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में वात्सल्य वेलफेयर सोसाइटी बिठूर ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर पिंक चौकी प्रभारी श्रीमती सरिता मिश्रा एवं 7 महिला कांस्टेबल्स का किया सम्मान ।

वात्सल्य वेलफेयर सोसाइटी बिठूर के संयोजक संतोष तिवारी एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर किदवई नगर स्थित महिला रिपोर्टिंग पुलिस चैकी में पिंक चौकी प्रभारी श्रीमती सरिता मिश्रा एवं अन्य ०७ महिला  कॉन्स्टेबल  बहनों को उनके द्वारा महिलाओं को सुरक्षा एवं भय मुक्त वातावरण दिये जाने में किए जा रहे सराहनीय सेवाओं को  देखते हुए प्रतीक चिन्ह  एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। संयोजक संतोष तिवारी ने बताया  की  जिस समाज में  महिलाओं का सम्मान होता है वहां पर स्वर्ग होता है और समृद्धि का वास होता है। अतः समाज का  यह धर्म है  कि घर से लेकर  समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान हो। इस अवसर पर  संजीव त्रिपाठी , सुनील यादव प्रत्यूष  द्विवेदी सुशील वर्मा, विनय अवस्थी , क्षमा पाल आदि उपस्थित रहे।