अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तहसील में आयोजित किया गया कार्यक्रम

 विनीत सिंह सेंगर

जालौन। तहसील जालौन सभागार में महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मिशन शक्ति के कार्यक्रम के तहत तहसील क्षेत्र में कृषि और आवास आवंटन पट्टा धारक महिलाओं को पट्टा दिया गया।इसके अलावा 10 महिलाओं को निःशुल्क खतौनी वितरण किया गया।महिला कर्मचारियों  श्रीमती भानुमति नायब नाजिर ,श्रीमती सुनीता गौतम पेशकार ,लेखपाल पूजा राजपूत ,लेखपाल सुधा ,लेखपाल शिवांगी , लेखपाल सिन्की  लेखपाल राजमित्रा, लेखपाल नैंसी ,लेखपाल लवी गुप्ता को सम्मानित किया गया।कार्यकम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाली छत्राओं को सम्मानित किया गया।।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी  जालौन और तहसीलदार जालौन उपस्थित रहे।